Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अधिकारी, इंतजार करती जनता

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 29, 2025

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अधिकारी, इंतजार करती जनता

सरकार की योजनाओं में पलीता लगा रहे हैं जिले में बैठे अधिकारीचंपावत जिला मुख्यालय स्थित मुड़यानी ग्राम पंचायत में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। कार्यक्रम में तय समय पर 14 विभागों के अधिकारियों को पहुंचना था लेकिन मात्र एक पशुपालन विभाग को छोड़कर अन्य कोई भी विभागीय अधिकारी इस कार्यक्रम नहीं पहुचे । जिससे नाराज ग्रामीणों ने सरकार के इस कार्यक्रम की आलोचना की । जिला प्रशासन की ओर से तय रोस्टर के हिसाब से शुक्रवार को जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मुड़यानी में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन इस कार्यक्रम में मात्र एक ही विभाग के अधिकारी मौजूद हुए। ग्राम प्रधान सुनीता जोशी ने बताया कि जहां प्रदेश सरकार एक और हर ग्राम पंचायत में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। वहीं दूसरी और जिले के अधिकारी इस योजना पर पलीता लगा रहे हैं। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग एक दर्जन से अधिक विभागों के अधिकारी को उपस्थित होना था। लेकिन इसमें मात्र एक पशुपालन विभाग के अलावा अन्य कोई भी विभागीय अधिकारी नहीं पहुंच सका। काफी देर तक ग्रामीण बारिश के बावजूद इंतजार करते रहे लेकिन कोई अधिकारी न पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसका खूब विरोध किया। कार्यक्रम के हिसाब से इस कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा विभाग, जिला उद्यान, जिला कृषि विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, उत्तराखंड जल संस्थान, जिला सहायक निबंध, जिलापूर्ति, जिला समाज कल्याण, पंचायती राज, बाल विकास, दुग्ध विकास, मत्स्य विभाग, उरेडा विभाग के अधिकारियों को उपस्थित होना था। लेकिन 14 विभागों में से मात्र एक ही विभाग पशुपालन विभाग के अधिकारी ही उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा जिलाधिकारी के मुख्यालय में न होने का अधिकारियों के द्वारा फायदा उठाया जा रहा है।

जरूरी खबरें