Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :अमोडी में पहली बार बैठकी होली की मची धूम होलियारों ने देर रात तक विभिन्न राग फ़ागों में किया होली गायन

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 29, 2025

अमोडी में पहली बार बैठकी होली की मची धूम

होलियारों ने देर रात तक विभिन्न राग फ़ागों में किया होली गायनचंपावत। जिले की अमोडी क्षेत्र में पहली बार बैठकी होली का आयोजन किया गया। देर तक बैठकी होली में होलियारों ने एक से बढ़कर एक होलियां पेश की।रविवार को अमोडी क्षेत्र में बलदेव भट्ट (आचार्य ) के आवास पर पहली बार बैठकी होली का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न होलियारों ने प्रतिभाग करते हुए होलियों का गायन किया। इस दौरान भुवन जोशी ने राग काफी में तुमको मिलने को मुरली वाले, दिनेश जोशी ने तुम तो उड़ता पंछी, हेतराम भट्ट ने जय जय शिवशंकर, बलदेव भट्ट ने क्या लेके आया बंदे होली का गायन किया। पहली बार क्षेत्र में बैठकी होली को देखकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। अमोडी क्षेत्र में खड़ी होली का गायन तो सदियों से होता आ रहा है। लेकिन पहली बार बैठकी होली का आयोजन होने से क्षेत्र में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। वहां शंकर दत्त, उमापति भट्ट, मथुरादत्त भट्ट, जगदीश चंद्र, लक्ष्मी दत्त रविश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें