Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कुल्याल गांव के दत्ता तोक में एक साल से नलों में नहीं टपकी पानी की बूंद 8 परिवार परेशान। डीएम ने लिया संज्ञान

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 2, 2025

कुल्याल गांव के दत्ता तोक में एक साल से नलों में नहीं टपकी पानी की बूंद 8 परिवार परेशान।

डीएम ने लिया संज्ञान जल्द समस्या का होगा संज्ञान।
चंपावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुल्याल गांव के दत्ता तोक में हर घर नल हर घर जल योजना से नल तो लगा दिए गए पर उन नलों में पिछले 01 साल से पानी की बूंद नहीं टपकी है। दत्ता तोक 8 परिवार पिछले एक वर्ष से पेयजल के लिए परेशान है ।उन्हें पानी भरने के लिए नदी व नोलों की दौड़ लगानी पड़ती है या दूसरों के वहां से पानी भरना पड़ता है। और आज तक उनकी समस्या का समाधान संबंधित विभाग के द्वारा नहीं किया गया है हर बैठक मे समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जाता है।महिला मंगल दल की इंदिरा कुल्याल का कहना है कि गांव के जगन्नाथ सिंह, लक्ष्मण सिंह, हीरा सिंह ,रुक्मिणी देवी ,हीरा देवी ,भगवती देवी, तेज सिंह, शेर सिंह ,विक्रम सिंह, डिगरी देवी के परिवारों को पेयजल की किल्लत वर्ष भर बनी रहती है। जिस कारण वह काफी परेशान है पर मामले में संबंधित विभाग कोई भी संज्ञान नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने मामले को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के सामने रखने की बात कही है कहा अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह जिलाधिकारी कार्यालय में धरना देंगे। लोगों ने शासन प्रशासन से उनकी पेयजल की समस्या का समाधान करने की मांग की है। मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने कहा जल्द ग्रामीणों की समस्या का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा।

जरूरी खबरें