Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:मानेश्वर में बाइक सहित खाई में गिरा युवक गंभीर रूप से घायल।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 10, 2025

मानेश्वर में बाइक सहित खाई में गिरा युवक गंभीर रूप से घायल।शुक्रवार दोपहर को लोहाघाट से चंपावत की ओर जा रहा युवक बाइक सहित खाई में गिर गया ।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट पुलिस लाइन चंपावत मे अपराध गोष्ठी के पश्चात थाना रीठा साहिब की ओर लौट रहे थे तभी मानेश्वर के पास एक युवक अरुण पुत्र रमेश राम निवासी बिसुंग लोहाघाट अपनी मोटरसाइकिल अपाचे सहित सड़क से करीब 20 फुट गहरी खाई में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिस पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट तथा उनकी टीम द्वारा जनता की मदद से तत्काल रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय चंपावत मे भर्ती कराया गया और परिजनों को सूचित कर अस्पताल बुलाया गया ।जहां युवक का उपचार चल रहा है ।

जरूरी खबरें