Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला सुधार कार्य में तेजी के निर्देश — जिलाधिकारी ने दीवार निर्माण सहित कार्यों का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 19, 2025

स्वाला सुधार कार्य में तेजी के निर्देश — जिलाधिकारी ने दीवार निर्माण सहित कार्यों का किया निरीक्षणजिलाधिकारी मनीष कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (एनएच-09) के स्वाला खंड में चल रहे सड़क सुधार एवं चौड़ीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण की वर्तमान प्रगति, गुणवत्ता मानकों, ढलान संरक्षण, जल निकासी व्यवस्था, डामरीकरण तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एनएच-09 स्वाला खंड के सभी सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य मार्च 2026 तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएँ।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ स्थानों पर दीवार निर्माण (रिटेनिंग/प्रोटेक्शन वॉल) कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने दीवार निर्माण कार्य में तेजी लाने, ढलानों को तकनीकी रूप से सुरक्षित करने, तथा मार्ग को समतल और सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा पूरे समय यातायात पूरी तरह सुरक्षित और निर्बाध रहे, जल निकासी तंत्र (ड्रेनेज सिस्टम) को प्राथमिकता देकर किसी भी प्रकार की रुकावट न आने दी जाए साथ ही सभी कार्य सुरक्षा मानकों और तकनीकी दिशानिर्देशों के अनुरूप किए जाएँ।जिलाधिकारी ने दोहराया कि स्वाला क्षेत्र में एनएच-09 का सुधार कार्य जनसुविधा, सड़क सुरक्षा और दीर्घकालिक स्थिरता के अनुरूप समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूरा किया जाना अनिवार्य है।निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पुलिस विभाग तथा संबंधित इंजीनियरिंग टीमें उपस्थित रहीं।

जरूरी खबरें