Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टीम ने दो निर्माण कार्य किए सील

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 7, 2025

बिना नक्शा पास करे किया जा रहा था निर्माण कार्य।चंपावत।शुक्रवार को संयुक्त सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, चम्पावत के आदेशानुसार आज तहसीलदार चम्पावत हरीश नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में राजस्व एवं प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की ।इस दौरान राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ, राजस्व उपनिरीक्षक श्चंद्रशेखर पंत, सहायक अभियंता सौरभ चंद एवं कनिष्ठ अभियंता सुश्री अल्का की मौजूदगी में तल्ली मादली, चम्पावत क्षेत्र में दो अनधिकृत निर्माणों को सील किया गया।जांच में पाया गया कि मदन सिंह एवं कमल सिंह द्वारा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृति लिए निर्माण कार्य किया जा रहा था। पूर्व में प्राधिकरण द्वारा दोनों को निर्माण कार्य रोकने के नोटिस भी जारी किए गए थे,

किन्तु चेतावनी के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर यह कार्रवाई की गई।प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी बिना स्वीकृति किए गए निर्माणों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जरूरी खबरें