Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

लोहाघाट:सुरक्षा की दृष्टि से कोली ढेक झील के खोले गए गेट नौका संचालन रहा बंद।

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दिया के लिए रोजगार मार्ग प्रशस्त डीएम के सेवायोजन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के आदेश

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 24, 2025

दिया के लिए रोजगार मार्ग प्रशस्त डीएम के सेवायोजन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के आदेश

राजपुरा ग्रामीणों की समस्याओं पर जिलाधिकारी का एक सप्ताह में समाधान आदेशजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की कुल 07 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को तत्काल और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन्यजीवों से सुरक्षा, पेयजल आपूर्ति, जल जीवन मिशन, तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जैसे विषय चर्चा में रहे।ग्राम मंगोली निवासी पूरन राम द्वारा अपने आवास की सुरक्षा हेतु तारबाड़ व सोलर लाइट की मांग पर जिलाधिकारी ने कृषि, उरेडा और वन विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं खूनाबोरा निवासी दिया बोहरा की पेयजल लाइन के दौरान भूमि विवाद की समस्या पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट को लैंड जांच तथा जल संस्थान को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दिया बोहरा की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सेवायोजन विभाग को उनका प्रयाग पोर्टल में पंजीकरण, रोजगार संवर्धन प्रशिक्षण तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।इसी प्रकार ग्राम राजपुरा से आए ग्रामीणों की पेयजल व सड़क समस्या पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जन समस्याओं के निस्तारण हेतु स्पष्ट समयसीमा तय करते हुए कड़े निर्देश जारी किए कि समस्याओं का समाधान शीघ्र, प्रभावी और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।जन मिलन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, अन्य विभागीय अधिकारी एवं फरियादी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें