Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:देवराड़ी बैंड की घटना पर प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा सूरज प्रहरी ने जताई नाराजगी

लोहाघाट:महिला रामलीला व रुमा झूमा के कलाकारों का रहा जलवा।

लोहाघाट में चल रहे उर्स के दूसरे दिन निकला चादरपोसी का जुलूस दूर-दूर से पहुंचे जायरीन ।

चंपावत:डीएम के निर्देश पर हरकत में परिवहन विभाग टैक्सी वाहनों में किराया सुची चस्पा न होने पर कटे चालान

लोहाघाट:परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त शांतिपूर्ण स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां हुयी पूर्ण

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पीएम मोदी के 12 साल उपलब्धियां से भरे :सुरेश जोशी

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 13, 2026

पीएम मोदी के 12 साल उपलब्धियां से भरे :सुरेश जोशी

चम्पावत ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय चंपावत में जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता एवं मीडिया संयोजक राजू गड़कोटी के संचालन में प्रेस वार्ता की गई।प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि माननीय मोदी जी एवं उनकी टीम की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आज केंद्र सरकार ने अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर गरीबी उन्मूलन एवं अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को उठाने का कार्य किया है। जोशी ने बताया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गठित सरकार ने भारत में आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना संचालित कर समाज में अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को समाज के मध्यम वर्ग की श्रेणी में लाने का कार्य किया है, जोशी ने बताया कि आज केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर 100% जनता तक पहुंचाने के लिए भी कार्य किया है, जोशी ने बताया कि आज भारत विश्व गुरु बनने की राह पर खड़ा है। जोशी ने कहा यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति का विश्वास है कि भारत आज विश्व के समस्त देश में अपना सर्वोच्च स्थान रखता है। जोशी ने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार की अन्य अनेक विकासपरक योजनाओं की चर्चा करते हुए बताया कि कोरोना काल जैसे समय में भारत सबसे पहले आम जनमानस के साथ खड़ा होकर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने गरीब तबके के लोगों को अनाज उपलब्ध कराने जैसी विशेष योजनाओं को संचालित कर आम जनमानस के साथ खड़ी हुई। जोशी ने बताया कि सड़क से लेकर हवाई जहाज तक की सुविधा आम जनमानस के लिए सुविधाजनक बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आम जनमानस के उत्थान एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है जिसका उदाहरण पश्चिम बंगाल में भाजपा का पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाना है। प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, दर्जा राज्यमंत्री हेमा जोशी ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, सभासद प्रेम चिलकोटी ,मणिप्रभा तिवारी, प्रकाश बोरा ,नीरज बोहरा ,सौरभ नयाल ,भानु तड़ागी आदि उपस्थित रहे

जरूरी खबरें