Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:देवराड़ी बैंड की घटना पर प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा सूरज प्रहरी ने जताई नाराजगी

लोहाघाट:महिला रामलीला व रुमा झूमा के कलाकारों का रहा जलवा।

लोहाघाट में चल रहे उर्स के दूसरे दिन निकला चादरपोसी का जुलूस दूर-दूर से पहुंचे जायरीन ।

चंपावत:डीएम के निर्देश पर हरकत में परिवहन विभाग टैक्सी वाहनों में किराया सुची चस्पा न होने पर कटे चालान

लोहाघाट:परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त शांतिपूर्ण स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां हुयी पूर्ण

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महिला रामलीला व रुमा झूमा के कलाकारों का रहा जलवा।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 13, 2026

महिला रामलीला व रुमा झूमा के कलाकारों का रहा जलवा।

वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों के सम्मान ने कार्यक्रम में लगाए चार-चाँद

श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी लोहाघाट के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की पहल पर रामलीला मैदान मे महिला रामलीला सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जाने माने वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों को जिन्होंने लोहाघाट को फुटबॉल के क्षेत्र में पहचान दिलाई उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों के सम्मान से हुआ, जिसमें पूर्व भेषज संघ अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा ने पुरस्कार वितरण में सहयोग किया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में लोक गायिका हेमा बिष्ट एवं उनकी टीम की सदस्य भारती माहरा, कविता भट्ट, प्रीति माहरा और राखी माहरा ने प्रसिद्ध लोकगीत ‘गोरख्या चेली भागुली’ पर मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इसके बाद महिला रामलीला में धनुष यज्ञ प्रसंग का प्रभावशाली मंचन किया गया। राम की भूमिका में किरन पंगरिया, लक्ष्मण के रूप में सरस्वती पुनेठा, रावण की भूमिका में सुशीला बोहरा, वाणासुर के रूप में पुष्पा बोहरा, जनक की भूमिका में चंद्रा पुनेठा, विश्वामित्र के रूप में सरस्वती जोशी, द्वारपाल के रूप में करिश्मा जोशी, सीता की भूमिका में उमा देव, मंत्री के रूप में डोली वर्मा तथा सुनयना की भूमिका में निर्मला तड़ागी ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। रावण की पात्र सुशीला बोहरा के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी।कार्यक्रम का संचालन महासचिव मुकेश साह और प्रकाश राय ने किया। इससे पूर्व ‘रुमझुमा’ समूह के कलाकारों ने डांस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक सुमन जोशी, राकेश मेहता और रोहन राजपूत रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी एवं मनोज कालाकोटी का कमेटी की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश बगौली, आनंद पुजारी, दीपक सुतेड़ी, बृजेश माहरा, अजय कलखुड़िया, विजय राय, क्षितिज जुकरिया, पारस जुकरिया, किशोर चतुर्वेदी, हेम पांडेय, जगदीश जोशी, दानू सुतेड़ी, दीप जोशी, नरेश जोशी, महेश सुतेड़ी, जगदीश पाटनी, संजय फर्त्याल, सुनील चौबे, राजू गड़कोटी, सचिन जोशी, जीवन गहतोड़ी, गोविंद बोहरा, ईश्वरी लाल साह, अमित साह, किरन पुनेठा, सुधा खर्कवाल, रेखा पुजारी, गीता मेहता, कमला पुनेठा, सीमा वर्मा, भावना कलौनी और पुष्पा बिष्ट , भारती महरा सहित अनेक लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

जरूरी खबरें