Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:पुलिस कप्तान ने पुलिस कर्मियों की कराई परेड। फिट व अनुशासित रहने के दिए निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 4, 2025

पुलिस कप्तान ने पुलिस कर्मियों की कराई परेड। फिट रहने के दिए निर्देश।चंपावत: पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखने तथा पुलिस बल में अनुशासन बनाये रखने के लिए पुलिस लाइन चंपावत में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया। इस दौरान उनके द्वारा परेड का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।शुक्रवार को एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा पुलिस लाईन चंपावत के परेड ग्राउंड में पुलिस कर्मियों में अनुशासन को बढ़ाने और पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ, चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनपद चंपावत के विभिन्न थाना/शाखा प्रभारियों तथा अधिनस्थ पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक परेड कराई गई।पुलिस कप्तान के द्वारा परेड का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस कर्मियों को दौड़ चाल, तेज चाल से मंच से गुजरना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया तथा पुलिस बल मे अनुशासन को बनाये रखने के लिए परेड की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। परेड केदौरान अ0उ0नि0 प्रेम राम के द्वारा पुलिस के सभी अधिकारीयों/ कर्मचारियों को आपदा उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए उनके संचालन तथा रखरखाव की जानकारी दी । इस दौरान पुलिस कप्तान अजय गणपति के द्वारा पुलिस मैस का निरीक्षण किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों हेतु बने भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया तथा मैस में सदैव उच्च गुणवत्ता का भोजन बनाए जाने तथा सप्ताह में एक दिन पहाड़ी व्यंजनों को भी शामिल करने हेतु मैस कमांडर को निर्देशित किया गया। इसके अलावा पुलिस कप्तान ने पुलिस लाईन की सभी शाखाओं (मोटर वाहन, कैन्टीन, राशन शॉप, जिम हॉल, बैरक आदि) का निरीक्षण किया । साप्ताहिक परेड में सीओ वन्दना वर्मा, सीओ शिवराज सिंह राणा, महेश चन्द्रा प्रतिसार निरीक्षक, जितेन्द्र सिंह गर्ब्याल, प्रभारी डीसीआरबी, बृजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, तामली, चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक, थाना टनकपुर, बच्ची सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली चम्पावत, सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, थानाध्यक्ष बनबसा, हेमन्त सिंह कठैत, प्रभारी कोतवाली पंचेश्वर, कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठासाहिब, दीवान सिंह जलाल, रीडर सहित पुलिस कार्यालय, पुलिस लाईन, अग्निशमन केन्द्र टनकपुर,चम्पावत,लोहाघाट, दूरसंचार तथा थाना,शाखाओं के पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें