Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:रीठासाहिब में नदी के अचानक उफान में आने से फंसे सिख श्रद्धालु एसडीआरएफ व ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 31, 2026

रीठासाहिब में नदी के अचानक उफान में आने से फंसे सिख श्रद्धालु एसडीआरएफ व ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू। मची भगदड़

चंपावत जिले के सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रीठा साहिब में आजकल जोड़ मेला चल रहा है। आज रविवार को मेल के अंतिम दिन लधियां और रतिया नदी के संगम में बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। तथा हजारों की तादात में श्रद्धालु पार्किंग और दुकानों के पास खड़े हुए थे। अचानक हो रही बारिश से लधियां और रतिया नदी के उफान पर आ जाने से सैकड़ो की तादात में श्रद्धालु फस गए। श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर एसडीआरएफ, पुलिस व ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया गया तथा नदी में स्नान कर रहे फंसे हुए लगभग 70 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकल गया। क्षेत्र के जन प्रतिनिधि कुंदन सिंह बोरा ने बताया अचानक दोनों नदियों का पानी उफान पर आ गया जिस कारण श्रद्धालु फस गए ।उन्होंने बताया एसडीआरएफ,पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा नहा रहे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित नदी से बाहर निकल लिया गया तथा कई श्रद्धालुओं को पार्किंग से व दुकानों से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया इस दौरान तीन से चार हजार श्रद्धालु वहां पर मौजूद थे ।उन्होंने बताया घटना मे कोई जनहानि नहीं हुई ना ही कोई श्रद्धालु घायल हुआ है। इस दौरान रीठासाहिब गुरुद्वारा क्षेत्र में भगदड़ मची रही जहां एसडीआरएफ , पुलिस के द्वारा बेहतरीन कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की जान बचाई गई तो वही स्थानीय युवाओं के द्वारा रेस्क्यू अभियान में अपना अमूल्य सहयोग दिया गया। इस दौरान पार्किंग तक नदी का पानी पहुंच गया जिस कारण वाहन भी डूबने की कगार में पहुंच गए रेस्क्यू टीमों व स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। तथा श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया पैदल पुल भी बह गया कुल मिलाकर एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। सभी श्रद्धालुओं के सुरक्षित होने पर प्रशासन व स्थानीय लोगों व गुरुद्वारा प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

जरूरी खबरें