Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: चंपावत:टैक्सी को बना दिया बार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 1, 2024
टैक्सी को बना दिया बार पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रीठा साहिब पुलिस ने टैक्सी वाहन में अवैध रूप से शराब बेचने, पिलाने वाले पर कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर थानाध्यक्ष रीठा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30 जून 2024 को देर रात्रि चेकिंग के दौरान मेला चौक के पास अभियुक्त प्रकाश सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी ग्राम परेवा थाना रीठा साहिब जनपद चंपावत को अपने वाहन बोलेरो UK 04 TA 9481 मे लोगों को अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाने के अपराध में 05 बोतल मेकडबल रम व 01 आधा हाफ 08 PM मय 4 प्लास्टिक के गिलास और पानी की बोतल के साथ गिरफ्तार कर थाना रीठा में FIR NO-10/24 U/S 21/60 EX ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय जनता द्वारा सराहना की गई। वही रीठा साहब एसओ ने कहा यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।   पुलिस टीम मे 1. थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट 2. उप निरीक्षक तेज कुमार 3.कांस्टेबल हयात सिंह 4.कांस्टेबल चालक सुमित राणा शामिल रहे

जरूरी खबरें