Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:चार माह से पॉलीहाउस लगाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं काश्तकार

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

सामान आने के बाद भी नहीं लग पा रहे है पॉलिहाउस । किसान परेशान

काश्तकारों ने सरकार की नाबार्ड की योजना को बताया गुमराह करने की योजनाचंपावत जिले में नाबार्ड योजना साकार होती नजर नहीं आ रही है। जिससे काश्ताकारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते चार माह से पॉलिहाउस का सामान आने के बाद भी पूरा कार्य न होने से लोग परेशान है। काश्तकारों की ओर से पैसे जमा करने के बाद भी पॉलिहाउस नही लग पाया है।जिला मुख्यालय के नादबोरा निवासी कलावती देवी पत्नी भोलादत्त ने उद्यान विभाग की ओर से 50 वर्ग मीटर पर फूड प्रोसेसिंग के पॉलिहाउस लगाने के लिए आवेदन किया था। जिसके लिए उन्होंने एचडीएफसी बैंक के माध्यम से पैसे भी जमा कर दिए थे। लेकिन चार माह का समय बीतने के बाद भी अभी तक काम नह होने से काश्तकार परेशान है। काश्तकारों ने कहा कि सरकार की ओर से नाबार्ड योजना के नाम से चलाई जा रही यह योजना काश्ताकारों को गुमराह करने के अलावा और कुछ नहीं है। आवेदन करने के बाद सामान तो खेत में डाल दिया गया। लेकिन लगाने वाले अभी तक नहीं पहुंचे है।अब सामान भी जंग लगने से खराब हो रहा है। इसके अलावा जिले में अनेक काश्तकार है जो इस समस्या से जूझ रहे हैं। कलावती देवी ने कहा कि जल्द अगर पॉलिहाउस का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जाएगी।

मामले में जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली ने बताया।जिले के साथ ही प्रदेशभर में यह समस्या आ रही है। पूरे प्रदेश में एक ही कंपनी के माध्यम से सभी जिलों में इस योजना के माध्यम से पॉलिहाउस लगाए जाने है। लेकिन ठेकेदार की ओर से इसमें विलंब किया जा रहा है जिसके लिए उससे पत्राचार कर जल्द काश्तकारों की समस्या का समाधान करने को कहा जाएगा।

जरूरी खबरें