Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) के सर्वेक्षण की तिथि 18 जून तक बड़ी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) के सर्वेक्षण की तिथि 18 जून तक बड़ी।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कच्चे और आवासहीन परिवारों के सर्वेक्षण की प्रारंभिक तिथि 31 मई 2025 थी, जो अब भारत सरकार के निर्देशानुसार उत्तराखंड राज्य में बढ़ाकर 18 जून 2025 कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे ने बताया कि इस अवधि विस्तार के चलते, जो भी परिवार अभी तक सर्वेक्षण से वंचित हैं, वे स्वयं (सेल्फ सर्वे) या सर्वेयरों के माध्यम से अपने परिवार का सर्वे करवाने के लिए प्रोत्साहित किए जा रहे हैं।सभी सर्वेयरों को कड़ा निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में शेष बचे हुए परिवारों का सर्वेक्षण अविलंब पूर्ण करें ताकि सभी पात्र परिवार योजना के लाभार्थी बन सकें।इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजना के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और अधिक से अधिक लाभार्थियों को घर का अधिकार सुनिश्चित होगा।जनपद में वर्तमान तक कुल 14436 लोगों के सर्वे किए गए है।जिसमें विकास खंड बाराकोट में 1551, चम्पावत में 5606, लोहाघाट में 3755 तथा पाटी ब्लॉक में कुल 3524 लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वेक्षण किए गए है।जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अनुरोध करते हुए कहा कि वे समय रहते सर्वे में भाग लेकर इस योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें।

जरूरी खबरें