Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना में जिलाधिकारी ने दिए सख़्त निर्देश सस्ता गल्ला विक्रेताओं व राशन गोदामों से नम

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 4, 2025

.मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना में जिलाधिकारी ने दिए सख़्त निर्देश

सस्ता गल्ला विक्रेताओं व राशन गोदामों से नमक के नमूने एकत्र करेगी समितिराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के माध्यम से जनपद के सस्ता गल्ला विक्रेताओं एवं राशन गोदामों में उपलब्ध नमक की गुणवत्ता जाँच हेतु जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार के आदेशानुसार समिति का गठन किया गया है।इस समिति में जिला पूर्ति अधिकारी, चम्पावत एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, चम्पावत को सम्मिलित किया गया है।निर्देशानुसार समिति द्वारा जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड से न्यूनतम पाँच नमक के नमूने एकत्र किये जाएंगे, जिन्हें परीक्षण हेतु अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के अन्तर्गत पात्र उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे नमक की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें