Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :मुख्यमंत्री की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का संकल्प क्षेत्र पंचायत चम्पावत की पहली बैठक

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 4, 2025

मुख्यमंत्री की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का संकल्प क्षेत्र पंचायत चम्पावत की पहली बैठक

योजनाओं व नियमों के सही क्रियान्वयन से ही होगी सफलता : जिलाधिकारीक्षेत्र पंचायत चम्पावत की प्रथम बैठक क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा की अध्यक्षता में विकास खण्ड सभागार चम्पावत में आयोजित हुई। बैठक में सभी नवनिर्वाचित सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।बैठक का शुभारंभ करते हुए प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना को धरातल पर उतारना है और विकास के नए आयाम स्थापित करने हैं।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सदन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यकाल आपदा के चुनौतीपूर्ण समय में प्रारम्भ हो रहा है। मातृशक्ति एवं जनप्रतिनिधि सकारात्मक मुद्दों पर मिलकर कार्य करें और एक टीम की तरह आदर्श जनपद चम्पावत की परिकल्पना को साकार करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं एवं नियमों को सही ढंग से लागू करने वाले प्रतिनिधि ही सफल होंगे। जिलाधिकारी ने स्किल डेवलपमेंट और नई तकनीकों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख श्री भुवन चन्द्र पाण्डेय, कनिष्ठ उप प्रमुख श्री मनोज जोशी, खण्ड विकास अधिकारी श्री अशोक अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार सहित विद्युत, जल संस्थान, लोक निर्माण, सिंचाई, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं समस्त नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें