Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:फूंगर मे तार में फंसे गुलदार की ट्रेंकुलाइज कर वन विभाग ने बचाई जान। भेजा रेस्क्यू सेंटर।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 30, 2026

फूंगर मे तार में फंसे गुलदार की ट्रेंकुलाइज कर वन विभाग ने बचाई जान। भेजा रेस्क्यू सेंटर।चंपावत के फूंगर में आज शनिवार दोपहर को एक गुलदार तारबाड़ में बुरी तरह फस गया था। तार बाड़ में फंसने से गुलदार बुरी तरह दहाड़ रहा था तथा तार से निकलने के लिए बुरी तरह छटपटा रहा था। गुलदार की दहाड़ सुन ग्रामीणों ने वन विभाग चंपावत को गुलदार के तार में फंसने की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेंजर चंपावत बृजमोहन टम्टा के निर्देश पर वन विभाग चंपावत की टीम मौके पर पहुंची। जहा टीम को गुलदार बुरी तरह तार में फंसा हुआ नजर आया जो बुरी तरह दहाड़ रहा था। गुलदार का रेस्क्यू कर जान बचाने के लिए टीम के द्वारा वन विभाग लोहाघाट व पशु चिकित्सकों को गुलदार के फंसने की जानकारी दी। इसके बाद लोहाघाट से रेंजर रमेश चंद्र जोशी, वन बीट अधिकारी रोहित मेहता व पशु चिकित्सक फूंगर पहुंचे। जहां पशु चिकित्सकों के द्वारा गुलदार को बेहोश करने के लिए दवा तैयार की गई। जिसके बाद बन बीट अधिकारी रोहित मेहता के द्वारा ट्रेंकुलाइज गन से निशान साधकर गुलदार को बेहोश किया गया।

गुलदार के बेहोश होने के बाद वन विभाग की टीम के द्वारा गुलदार को तार से आजाद कर अपने कब्जे में लिया गया। वन विभाग व पशु चिकित्सकों के संयुक्त प्रयास से गुलदार की जान बच गई। रेंजर चंपावत बृजमोहन टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया गुलदार लगभग 3 साल का नर है जिसे सुरक्षित नैनीताल रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। कहा गुलदार पूरी तरह सुरक्षित है। रेस्क्यू टीम में रेंजर लोहाघाट रमेश चंद्र जोशी, भुवन ,रोहित मेहता,अनीश, डॉक्टर सुशोभित ,डॉक्टर शैलेश व चंपावत वन विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें