Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:81 लाख के घोटाले की होगी एसआईटी जांच किसानों का संघर्ष लाया रंग पुलिस कप्तान ने आदेश किया जारी।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 3, 2025

81 लाख के घोटाले की होगी एसआईटी जांच किसानों का संघर्ष लाया रंग पुलिस कप्तान ने आदेश किया जारी।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति दुबड में 81,08,948/-00 रुपए के घोटाले मामले पुलिस कप्तान के निर्देश पर एस0आई0टी0 टीम का गठन किया गया है। चम्पावत के थाना पाटी ब्लॉक की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति दुबड में तत्कालीन सचिव जयराम के द्वारा वर्ष 2012 से मई 2024 तक सचिव के पद पर रहने के दौरान किसानों के कृषि ऋण के खातों में गडबडी की गई जिसकी शिकायत किसानों द्वारा की गई थी।

मामले में डीएम चंपावत के द्वारा गठित जाँच समिति के सदस्य अनिल जोशी सहायक विकास अधिकारी पाटी की तहरीर व जाँच रिपोर्ट के आधार पर थाना पाटी में आरोपी सचिव के खिलाफ पुलिस ने धारा-316,318,336,338 बीएनएस पंजीकृत किया गया । थानाध्यक्ष पाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.04.2025 को अभियोग के वांछित आरोपी निलम्बित सचिव को पाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।मामले का पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शनिवार को थाना पाटी में उक्त अभियोग से संबंधित विवेचना की समीक्षा की गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में किसानों को त्वरित न्याय दिलाने तथा दोषियों को दंड दिलाने तथा विवेचना में सही तथ्य प्रकाश में लाए जाने हेतु क्षेत्राधिकारी चंपावत के दिशा निर्देश पर ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष थाना पाटी, कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठा साहिब एवं उप निरीक्षक कुंदन सिंह थाना लोहाघाट के नेत्रत्व मे एसआईटी टीम का गठन किया गया । साथ ही गठित टीम को इस गंभीर मामले में गहनता से विवेचना करते हुए सही तथ्यों / साक्ष्यों को प्रकाश में लाते हुए दोषियों को सजा दिलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया । मालूम हो इस बड़े घोटाले में किसानों ने किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में 52 दिन आंदोलन किया था तथा प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी व एसआईटी जांच की मांग की थी। किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंडी ने कहा आज किसानों का आंदोलन सफल हुआ और उनकी मांगे पूरी हुई उन्हें पूरा विश्वास है ।पुलिस किसानों को न्याय दिलाएगी। किसानो की मांग व उन्हें न्याय दिलाने हेतु की गई कार्यवाही के लिए नरेंद्र उत्तराखंडी ने समस्त किसानो की ओर से जिलाधिकारी चंपावत व पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया। कहा अंत में जीत सच्चाई की हुई ।

जरूरी खबरें