Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:रोहित बिष्ट के दर्जा राज्य मंत्री बनने पर व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

.रोहित बिष्ट के दर्जा राज्य मंत्री बनने पर व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पार्टी हाईकमान का जताया आभार

चंपावत। नगर पालिका चंपावत में लगातार दूसरी बार सभासद बने रोहित बिष्ट को अब भाजपा सरकार में नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कुमाऊँ विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक बनाया गया है। उनके गैर सरकारी निदेशक बनने पर चंपावत व्यापार संघ और अन्य संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह की अध्यक्षता में रोहित बिष्ट को कुमाऊँ विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक बनाए जाने पर स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग करते हुए रोहित बिष्ट को निदेशक बनने पर बधाई दी। कहा कि उत्तराखंड सरकार की ओर से एक छोटे से कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुए उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गैर सरकारी निदेशक बनने पर रोहित बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसको बखूबी निभाएं और सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाएं। स्वागत समारोह कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, सभासद नंदन तड़ागी, एडवोकेट श्याम सिंह कार्की, सनी वर्मा, महांत्री हरीश सक्टा, भगवत शरण राय, सुधीर साह, प्रकाश मुरारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें