Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:यात्रियों की सुरक्षा हेतु स्वाला मार्ग पर निर्धारित किया गया आवागमन समय । पुलिस अधीक्षक ने स्वाला का किय

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 7, 2025

यात्रियों की सुरक्षा हेतु स्वाला मार्ग पर निर्धारित किया गया आवागमन समय

पुलिस अधीक्षक ने स्वाला मार्ग का किया निरीक्षणपुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने रविवार को स्वाला मार्ग का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात हेतु निम्न व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं–

*चम्पावत से टनकपुर जाने वाले हल्के वाहन*

*प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वाला मार्ग से गुजर सकेंगे।*

*सायं 5 बजे से प्रातः 9 बजे तक आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।*

*टनकपुर से चम्पावत आने वाले छोटे वाहन*

*ककराली गेट से छतकोट–सिप्टी मार्ग होते हुए आवागमन सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।**शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।*

*टनकपुर से चम्पावत आने वाले छोटे वाहन सिप्टी मार्ग से आवागमन करेंगे।*

*भारी वाहन (ट्रक/बस आदि) दोनों ओर से स्वाला,सिप्टी मार्ग पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।*

*भारी वाहनों की आवाजाही देवधूरा मार्ग से कराई जाएगी।*पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये व्यवस्थाएँ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात की सुव्यवस्था के दृष्टिगत अस्थायी रूप से लागू की गई हैं। संबंधित विभाग द्वारा सड़क मार्ग को शीघ्र ही पूरी तरह सुचारु करने के निर्देश दिए गये हैं।.

जरूरी खबरें