Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:स्वाला डेंजर जोन पर विधा चुफाल ने जताई नाराजगी कार्यदाई संस्था व एनएच के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 17, 2025

स्वाला डेंजर जोन पर विधा चुफाल ने जताई नाराजगी कार्यदाई संस्था व एनएच के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगटनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत के स्वाला डेंजर जोन में राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने गहरी नाराजगी जताते हुए न की बदहाली के लिए कार्य संस्था वह न के अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए राज्य व केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक चुफाल ने कहा आज देहरादून जाते समय नेशनल हाईवे टनकपुर पिथौरागढ़ के स्वाला के पास कार्यदायी संस्था द्वारा रोड के ट्रीटमेंट का कार्य एक साल से किया जा रहा है पिछले वर्ष भी यहां 16 दिन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा था कहा विगत 23 मई 2025 को मेरे द्वारा कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों व विभागीय अधिकारियों से इसको लेकर चर्चा हुई थी उसके बावजूद भी उसमें आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। जिस कारण आए दिन ऊपर से मलवा आने से यातायात बाधित हो रहा है। तथा यात्रियों की जान को खतरा बना हुआ है। विधायक चुफाल ने कहा भारत सरकार द्वारा लाखों / करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वही क्षेत्रीय लोगों ने कहा जितना पैसा कार्यदाई संस्था व एनएच के अधिकारियों के द्वारा स्वाला डेंजर जोन में पहाड़ी ट्रीटमेंट के नाम में बर्बाद कर दिया गया है उतने में तो वहा से दो पुल बन सकते थे। कहा करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी स्वाला में स्थिति जस की तस बनी हुई है ना मालूम यह पैसा कहा खपाया जा रहा है।

जरूरी खबरें