Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसएसजे परिसर चंपावत में एबीवीपी के विकास चौधरी बने निर्विरोध अध्यक्ष 6 पदों मे एनएसयूआई ने लहराया परचम।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 25, 2025

एसएसजे परिसर चंपावत में एबीवीपी के विकास चौधरी बने निर्विरोध अध्यक्ष

6 पदों मे एनएसयूआई ने लहराया परचम।

निर्विरोध सकुशल संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया।एसएसजे परिसर चंपावत में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध शान्ति पूर्वक संपन्न हो गई है। जिसमें अध्यक्ष पद पर विकास चौधरी और उपाध्यक्ष पद पर हिमांशु कार्की को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। बृहस्पति को एसएसजे परिसर चंपावत में छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया है। जिसमें अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विकास चौधरी जबकि अन्य 6 पदों पर एनएसयूआई ने अपना परचम लहराया है। एसएसजे परिसर चंपावत में एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर हिमांशु कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष दिया गोस्वामी, सचिव पद पर संजय टम्टा, कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु बोहरा, सांस्कृतिक सचिव अनुज गहतोड़ी, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पर आयुष महर को निर्वाचित किया गया है। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर व पूर्व कुलपति डॉ जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसजे परिसर में सभी पदों पर एक एक नामांकन हुआ है। जिससे सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। बताया कि 27 सितंबर को शपथ ग्रहण के साथ ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जरूरी खबरें