Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:भिंगराड़ा की महिलाओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, नदी-नौलों की सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 6, 2025

हमसे पर्यावरण नहीं, हम पर्यावरण से” के संदेश के साथ हुआ अभियानविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाटी विकास खंड के भींगराड़ा में महिलाओं ने स्वप्रेरणा से एक विशेष अभियान चलाते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और “हमसे पर्यावरण नहीं, हम पर्यावरण से” के प्रेरणास्पद संदेश के साथ नदी-नौलों की सफाई कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।इस अभियान में स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों एवं ग्राम स्तर की अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई कर यह संदेश दिया कि प्रकृति और संस्कृति का संरक्षण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने साफ-सफाई के साथ-साथ जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को अपनाने की अपील भी की। महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेंगी।

जरूरी खबरें