Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: तल्ली मादली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 8, 2025

चंपावत: तल्ली मादली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतचम्पावत के तल्ली मादली में 30 वर्षीय युवक यूनस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने कमरे में बेसुध पड़ा मिला था। आनन फानन मे परिजन उसे सोमवार देर रात अस्पताल ले गए। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सितारगंज निवासी मोटर मैकेनिक जाकिर अली बीते कुछ वर्षों से चम्पावत में रहता है। वह तल्ली मादली में एक गैराज में काम करता है। जाकिर का 30 वर्षीय बेटा यूनुस घर पर ही पिता का हाथ बंटाता था। यूनुस सोमवार दिन भर कमरे में सोया था। देर शाम परिजनों ने जब उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन वह बेसुध पड़ा था। परिजन रात करीब दस बजे उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने परिजनों से पूछताछ के आधार पर बताया कि यूनुस को कभी-कभी दौरे पड़ते थे। पुलिस जांच कर रही है। वहीं जवान बेटे की मौत से परिजन काफी सदमे में है।

जरूरी खबरें