Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: चंपावत:जन दबाव के आगे झुका स्वास्थ्य विभाग विवादित डॉक्टर कुलदीप यादव को भेजा नैनीताल

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 28, 2024
जन दबाव के आगे झुका स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर कुलदीप यादव को भेजा नैनीताल आखिर जन दबाव के चलते स्वास्थ्य विभाग को झुकना ही पड़ा चंपावत जिला चिकित्सालय के डॉक्टर कुलदीप यादव पर महिला स्वास्थ्य अधिकारियों सी एच ओ के उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगे थे इस प्रकरण में चंपावत के जनप्रतिनिधि व जनता भड़क गई थी तथा डॉक्टर यादव के ट्रांसफर की मांग की गई शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में चंपावत के जनप्रतिनिधि ,व्यापार संघ पदाधिकारी डीएम चंपावत से मिले तथा तत्काल डॉक्टर कुलदीप यादव के ट्रांसफर की मांग कर डाली तथा ट्रांसफर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी वहीं जन दबाव को देखते हुए तथा डीएम चंपावत के द्वारा गठित जांच कमेटी को दृष्टिगत देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता साह के द्वारा आदेश जारी करते हुए डॉक्टर कुलदीप यादव को तत्काल प्रभाव से कार्यालय निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कुमार मंडल नैनीताल के अधीन संबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं डॉ कुलदीप यादव का वेतन उनके मूल तैनाती स्थल से ही आहरित किया जाएगा

जरूरी खबरें