Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा:दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट। बेटी और दामाद फरार

लोहाघाट:ओवर स्पीड और लापरवाही बन रही है दुर्घटना का कारण। बापरू मे कलमठ में घुसी कार।

लोहाघाट:आदर्श चंपावत के लोहाघाट विधानसभा के सड़क विहीन शील गांव की दर्द भरी पुकार क्या हम भारत के नागरिक नहीं हैं

बाराकोट राजकीय अस्पताल के उच्चीकरण की मांग स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन

पिथौरागढ़ :आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत: कदम से कदम मिलाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेली होली ढोल बजाकर होलियारों का बढ़ाया उत्साह

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 21, 2024
कदम से कदम मिलाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेली होली ढोल बजाकर होलियारों का बढ़ाया उत्साह सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चंपावत के गौरलचौड़ मैदान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर होली खेली। इस दौरान लोहाघाट व चंपावत क्षेत्रों से आए होलियारों ने एक से बढ़कर एक होली गाई वृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान चंपावत पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होली के रंग में रंगे नजर आए मुख्यमंत्री ने चंपावत मे काली कुमाऊ की सुप्रसिद्ध खड़ी होली में प्रतिभाग कर होलियारों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी होली का गायन किया होलीयारों का उत्साह वर्धन करने के लिए मुख्यमंत्री ढोल बजाते नजर आए। वहीं महिला होलियार मुख्यमंत्री को अपने बीच होली गाते देख काफी खुश नजर आई इस दौरान मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर होली मिले लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उन पर फूलों की वर्षा करी गई तथा सीएम धामी के द्वारा भी फूल बरसा कर जनता को होली की शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत जिले के पहाड़ी क्षेत्र में एकादशी पर्व पर चीर बन्धन के साथ शुरू होने वाली खडी होली की अपने आप मे एक महत्वपूर्ण परंपरा रही है यह हमारी धरोहर है इसका हम सब ने मिलकर संरक्षण करना होगा। उन्होने कहा चंपावत काली कुमांऊ की होली अपने आप में एक अलग पहचान रखती है। इस काली कुमांउ की विख्यात होली में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कदम से कदम मिलाकर होली का खुब आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ की होली से उन्हे आज भी बहुत लगाव है। सीएम ने कहा कि चंपावत जिले को जल्द ही मॉडल जिले के रूप में आपको देखने को मिलेगा। कहा कि हर वर्ग के लोगों को साथ में लेकर सरकार कार्य कर रही है। जिले के साथ साथ उत्तराखंड में लगातार नए नए आयाम स्थापित कर रहा है। कहा कि अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने का कार्य करने के साथ अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया जा रहा है। बीते दिनों हल्द्वानी में हुई घटना में कहा कि कोई भी इस तरह का कार्य करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। नकल विरोधी कानून लागू होने से युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तरक्की की सीढ़ी चढ़ता जा रहा है मुख्यमंत्री ने कहा इस बार उत्तराखंड की पांच के पांच लोकसभा सीट एक बार फिर से भाजपा की झोली में जा रही है जनता भाजपा के साथ है उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा तथा संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुरिया का रहा कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिराय लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, राजू बिष्ट, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ,गोपू सामंत, सुभाष बगोली, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, विजय वर्मा ,भाजयूमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडे, बहादुर फर्त्याल, जीवन मेहता ,भैरव दत्त राय, गोविन्द बोहरा, सचिन जोशी, राजू गढ़कोटी, कैलाश अधिकारी , दीपक ओली सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें