Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : सड़क की मांग को लेकर बोराबगड़ के ग्रामीणों का प्रदर्शन चुनाव बहिष्कार का एलान रोड नहीं तो वोट नहीं के लगे नारे।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 10, 2025

सड़क न होने से गांव से बड़ा पलायन। 10 किलोमीटर डोली के सहारे मरीजों को पहुंचाना पड़ता है अस्पताल।आदर्श चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्थ मंगललेख ग्राम सभा के कठोला,बोहरा बगड़,वाड़ी,कुस्कुड़ा तोक सड़क सुविधा से महरूम में जिस कारण ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। ग्रामीण वर्षों से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग शासन प्रशासन से कर रहे हैं पर शासन प्रशासन के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया ।गुरुवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण की मांग की तथा आगामी पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान करते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए ।पूर्व क्षेत्र पंचायत कुंदन सिंह बिष्ट ने बताया ग्रामीणों की वर्षों से एक ही मांग है ग्राम पंचायत मंगलेख व वारसी के तोक पोखरी से कठोला,कुस्कुड़ा, बोहरा बगड़,तल्ला कोचावाडी के केड़ा गांव में सड़क का मिलान किया जाए ।कुंदन सिंह ने बताया सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को मरीजों व गर्भवती महिलाओं को 10 किलोमीटर डोली के सहारे पैदल सड़क तक लाना पड़ता है ।गांव में खाद्य एवं भवन निर्माण सामग्री लाने में काफी दिक्कतें होती हैं ग्रामीणों के कृषि उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पाते हैं ।कहा सड़क न होने से गांव से लगातार पलायन हो रहा है ।50 से अधिक परिवार काफी कठिनाइयों से जीवन यापन कर रहे हैं ।कई बार शासन प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गई पर कोई सुध नहीं ली गई। कुंदन सिंह ने कहा इस बार समस्त ग्रामीणों ने सड़क निर्माण न होने पर आगामी पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है ।प्रदर्शन करने में पान सिंह,रमेश सिंह,बची सिंह,मोहन सिंह,हेमा देवी, माधवी देवी,कमला देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें