Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के दर्शन करने गलतफहमी के चलते बागनाथ नगरी बागेश्वर पहुँच रहे भक्त, पुलिस व पुजारी परेशान

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 29, 2023
  बागेश्वर धाम के महाराज धीरेन्द्र शास्त्री से मिलने के लिए भक्त गलतफहमी के चलते मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के बजाय बाबा बागनाथ की नगरी उतराखंड के बागेश्वर पहुँच रहे हैं, बागेश्वर पहुँच कर जब भक्तों को पता चलता हैं, कि वो गलत बागेश्वर पहुँच गयें हैं, तो दूर-दूर क्षेत्रों से पहुंचे हुए भक्त माथा पकड़ कर बैठ जाते हैं, बागेश्वर कोतवाली पुलिस और बागनाथ मंदिर के पुजारी के पास हर दिन लोग फोन से संपर्क करते हैं, कई भक्त लोग हजारों किलोमीटर का सफर तय कर बाबा बागनाथ की नगरी बागेश्वर धाम तक पहुँच रहे हैं, बागेश्वर के कोतवाल कैलाश नेगी बताते हैं, कि गूगल में सर्च करते करते भक्त बागेश्वर पहुँच रहे है, साथ ही बागेश्वर कोतवाली का नबंर ढूँढ कर फोन भी कर रहे है, कई बार भटक कर बागेश्वर पहुँच रहे लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी पुलिस को करनी पड़ती है, भक्तों का सामान खोने और बच्चों के गुम होने कि शिकायतों से बागेश्वर पुलिस खासी परेशान है, वही बागनाथ मंदिर के पुजारी भी बताते है, कि बागेश्वर धाम मध्यप्रदेश के धीरेन्द्र शास्त्री से जुड़े हुए फोन उनके पास आते रहते है, जिसके चलते हुए काफी परेशान है कुल मिलाकर भक्तों की गलतफहमी के चलते बागेश्वर पुलिस व बाबा बाागनाथ के पुजारी काफी परेशान है परेशानी भी ऐसी है जिसका कोई समाधान भी नहीं है

जरूरी खबरें