Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रोडवेज बस दुर्घटना में चालक की मृत्यु पर डीएम ने जताया गहरा शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 3, 2026

रोडवेज बस दुर्घटना में चालक की मृत्यु पर जिलाधिकारी ने जताया गहरा शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

जिलाधिकारी ने दिवंगत के पैतृक गांव स्वाला बड़ोली पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाटन पुल के समीप बुधवार प्रातः उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस दुर्घटना में चालक स्वाला बड़ोली निवासी श्री बेनीराम थ्वाल के असामयिक निधन पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने के उपरांत जिलाधिकारी ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत चालक के पैतृक गांव स्वाला बड़ोली पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुःखद घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।जिलाधिकारी ने कहा कि बेनीराम थ्वाल का निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत चालक द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति निभाई गई निष्ठा एवं सेवाओं को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है तथा शासन स्तर से अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

जरूरी खबरें