Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

सूचना

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुमन पांडे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान से होंगी सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 4, 2023
  गुरु फाउंडेशन रोहतक के तत्वावधान में 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान के अन्तर्गत पूरे भारतवर्ष से 44 शिक्षकों का चयन हुआ है जिसमें पीजी कॉलेज लोहाघाट भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ, सुमन पान्डेय् का भी चयन हुआ है कॉलेज की प्राचार्य डॉ, संगीता गुप्ता व पूरे महाविद्यालय परिवार और छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय लोहाघाट को मिले इस सम्मान के लिए डॉ सुमन पान्डेय् को शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं। भूगोल विभाग की प्रभारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ लता कैड़ा , शोधार्थी, सुनील कुमार, मनू सिंह, आस्था चंद, नवीन राय व सचिन पान्डेय् ने डॉ सुमन पान्डेय् को बधाईयां दी व इसे विभाग की उपलब्धि बताया है। डॉ पान्डेय् को इससे पूर्व भी अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान व अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। मालूम हो डॉक्टर सुमन पांडे के द्वारा बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी  करी जाती है डॉक्टर सुमन पांडे के द्वारा नशा मुक्ति ,स्वच्छता अभियान चला कर छात्र-छात्राओं और लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जाता रहा है

जरूरी खबरें