Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :डीएम का आपदा परिचालन केंद्र का निरीक्षण। भारी बारिश को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 2, 2025

डीएम का आपदा परिचालन केंद्र का निरीक्षण। भारी बारिश को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

अपर जिलाधिकारी की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपीलजनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने मार्ग अवरोध, जलभराव एवं आपदा संबंधी सूचनाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता और त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी दिनों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना व्यक्त किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन को हर स्तर पर सजग रहकर वर्षा से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति का त्वरित सामना करना होगा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में अवरुद्ध मार्गों, जलभराव और आपदा प्रभावित क्षेत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी आपात सूचना की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क अवरोध या जलभराव की स्थिति में राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुँचकर समस्या का समाधान करें।इस दौरान अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने जनपदवासियों से अपील की कि वे मौसम सामान्य होने एवं मार्गों के पूर्णतः सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा से परहेज़ करें।

*📞 आपातकालीन परिस्थिति में संपर्क करें:*

*जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत*

05965-230819

05965-230703

1077 (टोल फ्री)

7895318895, 9917384226

*तहसील कंट्रोल रूम*

चम्पावत : 7456015714

लोहाघाट : 9520119445

बाराकोट : 7247892437

पाटी : 7351303430, 9458148878

पूर्णागिरि (टनकपुर) : 7456015119

निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।..

जरूरी खबरें