रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट आरा मशीन के पास बुलेरो व स्विफ्ट में जोरदार टक्कर चार चोटिल।
लोहाघाट आरा मशीन के पास बुलेरो व स्विफ्ट में जोरदार टक्कर चार चोटिल।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार।

लोहाघाट में रविवार को एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। आज रविवार शाम 4:30 बजे के लगभग लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही स्विफ्ट कार uk 06 bc 2433और सामने से लोहाघाट की ओर आ रही बोलेरो ua 04d 5552 में लोहाघाट की आरा मशीन से कुछ आगे आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। एयरबैग खुलने से कार सवार परिवार मामूली रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर लोहाघाट थाने की चीता व 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के द्वारा चारों घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया डॉक्टर वसीम के द्वारा चारों घायलों का उपचार किया गया है।उन्होंने बताया घायलों को मामूली चोटे आई हैं ।जिनका उपचार किया गया। दुर्घटना में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्सी मोहन चंद्र पाटनी व मोनू ने कहा एयरबैग खुलने से एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। स्विफ्ट कार में पति-पत्नी व उनके दो बच्चे बैठे हुए थे। स्विफ्ट सवार राजकुमार पुलिस विभाग में डीडीहाट में तैनात है जो आज परिवार सहित डीडीहाट को जा रहे थे। तभी यह घटना हो गई। हादसा स्विफ्ट कार के चालक को झपकी आने की वजह से हुआ बताया जा रहा है।



