Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 147 चालान 118 डीएल निलंबन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 21, 2025

डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 147 चालान 118 डीएल निलंबन।

जिलेभर में सड़क सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु परिवहन विभाग का दो दिवसीय सघन वाहन-जाँच अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग चम्पावत द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर 21 और 22 नवम्बर को जिलेभर में दो दिवसीय सघन मोटर वाहन-जाँच अभियान चलाया जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) मनोज बगोरिया ने बताया अभियान के पहले दिन विभिन्न स्थानों पर व्यापक चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।अभियान के पहले दिन जिलेभर में सघन वाहन-जाँच के दौरान कुल 147 चालान, 118 डीएल निलंबन, 4 ओवरलोडिंग के मामले, ₹80,000 कम्पाउंडिंग शुल्क तथा 4 वाहन सीज की कार्रवाई की गई। (विभिन्न यातायात नियम उल्लंघनों पर परिवहन विभाग कीकी गई कार्रवाई इस प्रकार रही)

हेलमेट 114, सीट बेल्ट 13, एंट्री सेस 03, टैक्स 08, परमिट 03, नो डीएल 03, अनधिकृत क्रैश गार्ड 01, मोबाइल उपयोग 01, किराया सूची 01, आदेश उल्लंघन 04, एचएसआरपी 03, इंश्योरेंस 02, रोड सेफ्टी उल्लंघन 02, अनकवर्ड गुड्स व्हीकल 01, ओवरलोडिंग (गुड्स वाहन) 03, रिफ्लेक्टर 04, अल्टरशन 01, ओवरलोडिंग (पैसेंजर वाहन) 03, ओवरलोडिंग (टू-व्हीलर) 01, ओवरसाइज़ लगेज 01, नॉइज़ पॉल्यूशन 01 तथा फिटनेस 01 मामले।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) मनोज बगोरिया ने बताया कि अभियान के दौरान निम्न प्रमुख उल्लंघनों पर विशेष सख्त कार्रवाई की जा रही है वाहनों पर अनधिकृत लाल/नीली बत्ती का प्रयोग, गैरकानूनी हूटर/सायरन का उपयोग, फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना चलाए जा रहे वाहन,

बिना वैध परमिट संचालित वाहन सहित उन्होंने स्पष्ट किया गया है कि फिटनेस प्रमाणपत्र न होने या बिना वैध परमिट पाए जाने पर संबंधित वाहन को तत्काल जब्त कर लिया जाएगा।विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि यह दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जन-सुरक्षा को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

जरूरी खबरें