Wednesday 11th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्घाटन एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

पाटी:जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग ।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : सीएम धामी ने ग्रहण की भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 31, 2025

सीएम धामी ने ग्रहण की भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यतामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की राज्य मैनेजिंग कमेटी ने महासचिव श्री जे.एन. नौटियाल एवं चेयरमैन श्री ओंकार बहुगुणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री धामी ने रेडक्रास सोसाइटी द्वारा मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में रेडक्रास की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रेडक्रास की गतिविधियों को और अधिक व्यापक, सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर बल देते हुए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आपदा-संवेदनशील राज्य है, ऐसे में रेडक्रास जैसी संस्थाओं के साथ समन्वय कर मानवीय सेवा कार्यों को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया।इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश पिंगल एवं रेडक्रास के ब्रांड एंबेसडर मनीष कसनियाल भी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें