Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट विधायक अधिकारी के प्रयासों से आजादी के 76 साल बाद मौड़ा गांव में पहुंची सड़क गांव में जश्न ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 9, 2025

विधायक निधि से कटवा डाली तीन किलोमीटर लंबी सड़क ।ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी को दिया धन्यवाद।लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से लोहाघाट ब्लॉक का सीमांत मौड़ा गांव आजादी के 76 साल बाद सड़क सुविधा से जुड़ गया है। बुधवार को पहली बार गांव में वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों ने जश्न मनाया और मिठाई बाटते हुए एक दूसरे को बधाइयां दी और विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। गांव के पूर्व सैनिक नायक सूबेदार केदार सिंह बोरा, पूर्व सैनिक हवलदार दिलीप सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता रोशन के द्वारा गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा था आखिर उनका संघर्ष रंग लाया और आजादी के 76 वर्ष बाद मौड़ा गांव मे वाहन पहुंचा। वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों की खुशी देखने लायक थी। पूर्व सैनिक केदार सिंह बोरा ने बताया मौड़ा गांव में पहले भी कई जनप्रतिनिधि आए पर गांव में सड़क पहुंचाने के सभी प्रयास विफल रहे। उन्होंने कहा जब उनके द्वारा क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के संज्ञान इस गंभीर समस्या को डाला गया तो विधायक अधिकारी ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सड़क के अभाव में ग्रामीणों को हो रही परेशानी व पलायन को देखते हुए विधायक निधि से पंचेश्वर सड़क से मौड़ा तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराकर ग्रामीणों को शानदार तोहफा दिया। जिसके लिए सभी ग्रामीण विधायक अधिकारी को धन्यवाद देते हैं। मौड़ा गांव की जनता हमेशा विधायक अधिकारी की आभारी रहेगी। पूर्व सैनिक बोहरा ने बताया सड़क के अभाव में गांव से पलायन हो रहा था मरीजों व गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे चार किलोमीटर खड़ी चढ़ाई पार कर सड़क तक लाना पड़ता था ,किसान अपने कृषि उत्पादों को बाजार तक नहीं ला पाते थे इसके अलावा कई समस्याओं का रोज ग्रामीणों को सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी के साथ-साथ विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल ,नारायण दत्त उप्रेती को भी धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें