रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : 20 लाख रुपए न देने पर मेरे पति के ऊपर किया झूठा मुकदमा। आरोपी पंकज की पत्नी ने मीडिया को दिया बयान ।
Laxman Singh Bisht
Thu, Apr 10, 2025
20 लाख रुपए न देने पर मेरे पति के ऊपर किया झूठा मुकदमा।
बाराकोट क्षेत्र की एक महिला ने बाराकोट ब्लॉक कार्यालय में तैनात संविदा कर्मी पंकज फर्त्याल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस मे तहरीर दी थी। तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने बुधवार को आरोपी पंकज पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था ।आज गुरुवार को आरोपी की पत्नी ने मीडिया को दिए गए अपने बयान में कहा जिस महिला ने मेरे पति के ऊपर जो आरोप लगाया है आरोप पूरी तरह निराधार है। दोनों के बीच जो भी संबंध थे वह आपसी सहमति से थे। महिला ने पुलिस को जो भी दस्तावेज व सबूत दिए गए है वह सब गलत है। षड्यंत्र के तहत मेरे पति को फसाया गया है।
आरोपी की पत्नी ने शिकायतकर्ता महिला पर आरोप लगाते हुए कहा महिला के द्वारा मेरे पति से 20 लाख रुपए की मांग की गई थी जिसके मेरे पास पूरे सबूत है। महिला को रुपए न देने पर उसने मेरे पति पर झूठा आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी की पत्नी ने यह भी बताया महिला मेरे पति को धमकी देकर अपने पास बुलाया करती थी जिस कारण मजबूरी में मेरे पति को उसके साथ संबंध रखने पड़े।आरोपी की पत्नी ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल मामले में आरोपी पंकज जेल में है।