Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

देहरादून : मांगों को लेकर पानी की टंकी के ऊपर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

: चंपावत:मानेश्वर में स्कूटी व बुलेरो में भीषण भिड़ंत स्कूटी सवार गंभीर पास लेने के दौरान हुआ हादसा कैंटर की चपेट में आई स्कूटी 

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 24, 2024
मानेश्वर में स्कूटी व बुलेरो में भीषण भिड़ंत स्कूटी सवार गंभीर पास लेने के दौरान हुआ हादसा कैंटर की चपेट में आई स्कूटी लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में मानेसर के पास रविवार शाम 4:00 बजे के लगभग स्कूटी व बुलेरो के बीच आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के मुताबिक चंपावत से लोहाघाट को आ रहा स्कूटी सवार अपने आगे चल रहे कैंटर से पास ले रहा था तभी सामने से आ रही बुलेरो से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कूटी उछलकर सामने चल रहे कैंटर की चपेट में आ गई दुर्घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना की सूचना पर चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को चंपावत जिला चिकित्सालय पहुंचाया कोतवाल नेगी ने बताया दुर्घटना में बुलेरो सवार तीन लोग मामुली रूप से घायल हो गए हैं तथा कैंटर चालक को भी हल्की चोटे आई है पुलिस दुर्घटना की जानकारी ले रही है कोतवाल नेगी ने बताया स्कूटी सवार का पता नहीं चल पाया है क्योंकि वह बोलने की स्थिति में नहीं था

जरूरी खबरें