Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

देहरादून : मांगों को लेकर पानी की टंकी के ऊपर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

: उधम सिंह नगर :नैनीताल रोड़ मे ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भीषण टक्कर दो की मौत चार घायल 

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 11, 2024
नैनीताल रोड़ मे ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भीषण टक्कर दो की मौत चार घायल हल्द्वानी रोड पर संजय वन के पास आज बुधवार देर रात 9 से 10 के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डस्टर कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया पंतनगर क्षेत्र में नैनीताल रोड पर टांडा जंगल रेंज के संजय वन के पास ट्रैक्टर ट्राली और कार की टक्कर में कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग हल्द्वानी वैवाहिक कार्यक्रम से रुद्रपुर लौट रहे थे । टक्कर इतनी जबरदस्त थी की डस्टर कार के परखच्चे उड़ गए ।

जरूरी खबरें