Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:खेतीगाड़ पैदल पुल में हुए सुधारीकरण कार्य की होगी वित्तीय व तकनीकी जांच एसडीएम ने दिए आदेश तहसीलदार की अध्यक्षता में गठित की जांच कमेटी लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया गया है सुधारीकरण कार्य

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 12, 2024
खेतीगाड़ पैदल पुल में हुए सुधारीकरण कार्य की होगी वित्तीय व तकनीकी जांच एसडीएम ने दिए आदेश तहसीलदार की अध्यक्षता में गठित की जांच कमेटी लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा मार्च माह में लगभग 25 लाख रुपए की लागत से लोहाघाट के खेतीगाड़ में  पंचेश्वर पैदल मार्ग में बने पैदल पुल में सुधारीकरण का कार्य करवाया था लेकिन सुधारीकरण कार्य में इंडिया न्यूज के रिपोर्टर के द्वारा वित्तीय व तकनीकि अनियमितता की आशंका जताते हुए एसडीएम लोहाघाट से जांच की मांग की थी शिकायत का एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पैदल पुल में हुए सुधारीकरण कार्य की वित्तीय व तकनीकी जांच करने के आदेश दे दिए हैं एसडीएम रिंकू बिष्ट के निर्देश पर तहसीलदार लोहाघाट की अध्यक्षता में तीन सदस्यई जांच कमेटी गठित की गई है जांच कमेटी में अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग लोहाघाट व उप कोषाधिकारी लोहाघाट निर्माण कार्य की जांच करेंगे एसडीएम ने 13 जुलाई को जांच कमेटी से निर्माण कार्य की जांच कर जांच रिपोर्ट उनके कार्यालय में तुरंत देने के निर्देश दिए हैं तथा लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्य से संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ निर्माण स्थल में पहुंचने के निर्देश दिए हैं अब यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा निर्माण कार्य में वित्तीय व तकनीकी अनियमितता पाई जाती है या नहीं

जरूरी खबरें