Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

पाटी:अवैध शराब की कर रहा था तस्करी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बाराकोट:लड़ीधुरा मंदिर के पास बीते 10 दिनो से वीराने में खड़ी पल्सर बनी संशय का विषय

देहरादून : मांगों को लेकर पानी की टंकी के ऊपर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

: बाजपुर:गणपति विसर्जन करने गए चार युवक बहे तीन लापता 

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 14, 2024
गणपति विसर्जन करने गए चार युवक बहे तीन लापता बाजपुर मे कोसी नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने गए चार युवक उफनती कोसी नदी में बह गए। जिसमे एक युवक को नदी से बाहर निकाल लिया गया तीन युवक नदी में बह गए। तीनो युवकों को ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।शनिवार को काशीपुर के गड्ढा कलोनी के श्रदालु भगवान श्री गणेश मूर्ति का विसर्जन करने सुल्तानपुर पट्टी कोसी नदी में आए थे । इस दौरान चार युवक दक्ष(18) ,नागेश (21), विकास (19) और हिमांशु ( 15) नहाने लगे ओर नहाते - नहाते गहरे पानी में चले गए और नदी के तेज बहाव की चपेट मे आ गए। नदी में बहते युवकों को लोग बचाने के लिए नदी में पहुंचे और हिमांशु को सही सलामत नदी से बाहर निकाला गया लेकिन दक्ष, नागेश और विकास नदी के तेज बहाव में बह गए । तीनो की तलाश की जा रही है। अभी तक तीनो का कोई पता नहीं चल पाया है वही तीनों युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

जरूरी खबरें