Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

सूचना

: लोहाघाट:मौड़ा में तीन दिवसीय दीपावली महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ 3 नवंबर को निकलेगा मां भगवती का डोला/मंच निर्माण के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रीती पाठक को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 2, 2024
मौड़ा में तीन दिवसीय दीपावली महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ लोहाघाट ब्लॉक के सीमावर्ती ग्राम पंचायत मोड़ा मे तीन दिवसीय दीपावली महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ दीपावली महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि मां कामधेनु वात्सल्य गो सेवा धाम के अध्यक्ष पंडित शंकर दत्त पाण्डे व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान युगल किशोर धोनी व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र अधिकारी के द्वारा किया गया तथा जिला पंचायत सदस्य प्रीती पाठक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक के द्वारा गांव में बनवाएंगे सांस्कृतिक मंच का भी उद्धघाटन किया गया वही अतिथियों के द्वारा ग्रामीणों के इस शानदार पहल का स्वागत किया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया वही महोत्सव कमेटी के पूर्व सैनिक केदार सिंह बोरा और रोशन कुमार के द्वारा बताया गया कल रात्रि में जागरण का आयोजन किया जाएगा तथा 3 नवंबर को मुख्य मेले का आयोजन होगा जिसमें गांव से मां भगवती की रथ यात्रा निकलेगी तथा सांस्कृतिक दलों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे वही समस्त ग्रामीणों के द्वारा मंच निर्माण के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रीती पाठक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक को धन्यवाद दिया गया महोत्सव में रोशन लाल, केदार सिंह बोरा , योगेश ,नवीन ,शंकर , कुंदन ,अमित आदि लोगो के द्वारा सहयोग किया जा रहा है महोत्सव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है

जरूरी खबरें