Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:दिनदहाड़े पालिका की नालियों में बह रहा सीवर बीमारियों का बड़ा खतरा लोगों ने जताई नाराजगी। कार्यवाही की मांग

लोहाघाट:ओपीएस के स्पर्श राय व मानस पांडे ने एनडीए लिखित परीक्षा की उत्तीर्ण।

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

बाराकोट:12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

: लोहाघाट:दादी के अंतिम संस्कार में गए पोते की रामेश्वर में सरयू नदी में डूबने से हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 15, 2024
दादी के अंतिम संस्कार में गए पोते की रामेश्वर में सरयू नदी में डूबने से हुई मौत चम्पावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगरु क्षेत्र से दुखद घटना सामने आ रही है रेगरु गांव के राई निवासी नरेंद्र  राम की माता देवकी देवी का सोमवार को निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार करने रामेश्वर घाट ले जाया गया दादी के अंतिम संस्कार में उनका पोता संदीप कुमार(20) पुत्र नरेंद्र कुमार भी गया था अंतिम संस्कार के बाद संदीप कुमार अपने दोस्त रवि के साथ सरयू नदी में नहाने लगा तथा अन्य ग्रामीण कुछ दूरी पर नहा रहे थे रवि ने बताया अचानक संदीप गहरे पानी में चला गया और डूब गया रवि के  चिल्लाने पर स्थानीय लोगों व ग्रामीणों की मदद से संदीप को नदी से बाहर निकला गया सूचना पर बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा संदीप को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर बीना मेलकानी ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया संदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है मालूम हो कुछ वर्ष पूर्व संदीप के छोटे भाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी वही ग्रामीणों का प्रशासन के खिलाफ भी आक्रोश देखने को मिला ग्रामीणों ने कहा इतने बड़े घाट में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं जबकि रामेश्वर में रोज कई सवदाह यात्री व श्रद्धालु पहुंचते हैं कई लोगो की डूबने से मौत हो चुकी है वही बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा संदीप को लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत् घोषित कर दिया है मृतक के सव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करी जा रही है वहीं पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश कुमार व ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करी है

जरूरी खबरें