Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : अतिथि शिक्षकों ने चितई गोलू देवता मंदिर में लगाई न्याय की गुहार। सरकार व विभाग की सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 17, 2025

अतिथि शिक्षकों ने चितई गोलू देवता मंदिर में लगाई न्याय की गुहार।

सरकार व विभाग की सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना ।लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे उत्तराखंड के अतिथि शिक्षक आज रविवार को न्याय की गुहार लगाने अतिथि शिक्षक संगठन कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष संतोष टम्टा के नेतृत्व में न्याय मांगने चितई गोलू मंदिर अल्मोड़ा पहुंचे। जहां अतिथि शिक्षकों के द्वारा गोलू देवता की पूजा अर्चना के बाद न्याय की गुहार लगाई तथा न्याय की अर्जी को गोलू देवता मंदिर में रखा गया। अतिथि शिक्षकों ने गोलू देवता से उनके साथ न्याय करने की गुहार लगाते हुए कहा आज हम अतिथि शिक्षक आपके दरबार में न्याय की गुहार लगाने हेतु उपस्थित हुए हैं। हम विगत 10 वर्षों से उत्तराखंड के दुर्गम से अति दुर्गम विद्यालय में निष्ठा पूर्वक पठन-पाठन का कार्य करते आ रहे हैं ।कहा है इष्ट देव आज 10 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद विगत एक दो वर्ष से जनवरी एवं जून का मानदेय मिलना बंद हो गया है। जिस कारण अतिथि शिक्षकों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है । हमें उच्च न्यायालय नैनीताल की शरण लेनी पड़ी। अतिथि शिक्षकों का कर्मचारी, विभाग एवं सरकार के द्वारा शोषण किया जा रहा है।सरकार द्वारा ठोस नीति न बनाने के कारण हमारा भविष्य अंधकार में है।हे न्यायकारी गोलू देवता हम सभी प्रदेश के अतिथि शिक्षक आपसे प्रार्थना करते हैं कि उत्तराखंड राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग को सद्बुद्धि प्रदान करने की कृपा करें। जिससे हमारे साथ न्यायालय में विचाराधीन मामले में न्याय हो सके।

जरूरी खबरें