Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल-बाल बचा हादसा

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 10, 2023
लोहाघाट में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बड़ा हादसा होने से टला क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते सोमवार को लोहाघाट की आदर्श कॉलोनी के होली ग्राउंड के पास देवदार का एक विशालकाय पेड़ अचानक एक मकान के ऊपर धराशाई हो गया गनीमत रही भवन खाली था जिसमें कोई निवास नहीं करता था अन्यथा जानलेवा हादसा हो सकता था पेड़ गिरने से भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है तथा पेड़ की चपेट में आने से एक वाहन भी बाल बाल बच गया पेड़ गिरने से आदर्श कॉलोनी मोटर मार्ग बंद हो गया है गनीमत रही उस समय मार्ग में कोई वाहन व पैदल यात्री नहीं थे पेड़ गिरने से एक बिजली का खंबा भी टेढ़ा हो गया सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत विभाग ने क्षेत्र की बिजली काट दी है सूचना मिलने पर लोहाघाट के राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया तथा फायरटीम प्रभारी एफएसएसओ जगदीश तिलारा के नेतृत्व में पेड़ का निस्तारण करने मौके पर पहुंची जिनके द्वारा पेड़ को काटकर मार्ग को खोला गया क्षेत्र के लोगों ने कहा अभी भी क्षेत्र में कई देवदार के पेड़ जानलेवा बने हुए हैं लोगों ने प्रशासन से खतरा बने पेड़ों के निस्तारण की मांग करी है कुल मिलाकर एक भीषण हादसा होने से बाल-बाल बचा

जरूरी खबरें