Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट में महिलाओं ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया बट सावित्री व्रत पति की लंबी उम्र के लिए की पूजा अर्चना।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 26, 2025

महिलाओं ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया बट सावित्री व्रत पति की लंबी उम्र के लिए की पूजा अर्चना। बाराकोट में आज 26 मई को बट सावित्री को महिलाओं ने काफी धूमधाम के साथ मनाया सोमवती अमावस्या के शुभ संयोग में महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए अखंड सौभाग्यवती का वरदान लिया इस बार बट सावित्री के दिन सोमवती अमावस्या का भी शुभ संयोग बना है इसलिए इस दिन हिंदू धर्म के अनुसार बट सावित्री का विशेष महत्व होता है। इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति के अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती है मान्यता है कि विवाहित स्त्रियां इस दिन बट वृक्ष की पूजा करती हैं व बट वृक्ष की परिक्रमा कर लंबी उम्र होने के लिए पूजा करती हैंजिससे उनके पति की लंबी उम्र हो। विवाहित महिलाओं ने अपने परंपरागत परिधान में इस पूजा अर्चना की तथा अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। बट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। हिंदू धर्म बट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है मान्यता है माता सावित्री ने आज ही के दिन अपने पति के प्राण यमराज से वापस लिए थे। तब से बट सावित्री व्रत को मनाया जाता है।

जरूरी खबरें