Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : देवीधुरा में मकान की पाल टूटने से गर्म तेल की कढ़ाही में गिरे लोग 7 झुलसे । 4 हायर सेंटर रेफर

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 1, 2025

.देवीधुरा में पाल टूटने से गर्म तेल की कढ़ाही में गिरे लोग 7 झुलसे । 4 हायर सेंटर रेफर

देवीधुरा (चंपावत)। जिले के देवीधुरा क्षेत्र के कनवाड़ गांव में रविवार को जनेऊ संस्कार मे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ऊपरी मंजिल का लकड़ी का फर्स ( लकड़ी की पाल ) टूट गया और सब लोग ऊपर मंजिल से नीचे आ गिरे । नीचे भूतल के कमरे में पूड़ी तलने का कार्यक्रम चल रहा था । लोग नीचे गिरे तो उबलती चासनी से भरी कढ़ाही अचानक पलट गई । घटना में आसपास मौजूद सात लोग बुरी तरह झुलस गए । जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और गांव में हड़कंप मच गया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लकड़ी का फर्स टूटने से लोग नीचे गिरे नीचे पूड़ी तलने का काम चल रहा था ।

ऊपर से नीचे गिरे लोग के कारण अचानक कढ़ाही का संतुलन बिगड़ गया और गर्म तेल लोगों के ऊपर आ गिरा । आसपास खड़े लोग इसकी सीधी चपेट में आ गए और जलन से तड़प उठे । कुछ लोग बचने की कोशिश में भी फिसलकर गिर पड़े । इस घटना में 7 झुलस गए । सभी घायलों को पीएचसी देवीधुरा पहुंचाया गया , जिसके बाद उपचार के बाद तीन लोगों को घर भेज दिया गया है , जबकि गंभीर रूप से झुलसे पार्वती देवी , पुष्पा देवी ,

किशन राम और गीता देवी को हायर सेंटर जिला अस्पताल चम्पावत रेफर किया गया । बताया जा रहा है , गंभीर घायलों की हालत में अब सुधार है ।

जरूरी खबरें