Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: चंपावत:मानसून काल को देखते हुए डीएम ने जिले के समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के दिए आदेश

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 1, 2024
मानसून काल को देखते हुए डीएम ने जिले के समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के लिए आदेश मानसून काल एवं समय-समय पर भारत मौसम विभाग द्वारा जिले में समय- समय पर भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष नवनीत पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार *जिले के कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना उनकी पूर्व अनुमति व बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।*अपरिहार्य परिस्थितियों में भी अवकाश की आवश्यकता होने पर अपने स्थान पर द्वितीय अधिकारी का नाम प्रस्तावित करते हुए अवकाश स्वीकृत कराएंगे व *स्वीकृत अवकाश के दौरान भी कोई अधिकारी व कर्मचारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रखेंगे*।प्राकृतिक आपदा की स्थिति तथा उच्च स्तर से जारी चेतावनी में *आपदा संबंधित सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05965-230819, 230703 (1077), 9917384226, 7895318895 पर तुरंत दी जाएगी*। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि यदि इन निर्देशों की अवहेलना की जाती है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दोषी अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें