Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनेडी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 16, 2025

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनेडी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटनलोहाघाट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनेडी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया।नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नसखोला ललित कुमार,सेवानिवृत सूबेदार मेजर चंद्रशेखर जोशी एवं एस एम सी अध्यक्ष त्रिलोचन पांडेय ने रिबन काटकर नव निर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन किया।इससे पूर्व विद्यालय के नौनिहाल विद्यार्थियों द्वारा कनेडी गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय में प्रधानाध्यापक शिवनाथ द्वारा ध्वजारोहण किया गया,बच्चों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षक पुष्कर गिरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा विद्यालय भवन के उत्कृष्ट कार्य हेतु एस एम सी अध्यक्ष त्रिलोचन पांडेय एवं प्रधानाध्यापक शिवनाथ के प्रयासों की सराहना की। मालूम हो कि विगत वर्ष विद्यालय भवन जीर्ण शीर्ण स्थिति में था जिसको लेकर ग्रामवासियों एवं एस एम सी द्वारा आंदोलन किया गया था।ग्रामवासियों ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने हेतु संवाददाता एवं पत्रकार लक्ष्मण सिंह बिष्ट के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में प्रदीप चंद्र जोशी,केदार दत्त सगटा,पूर्व प्रधान दीपक टम्टा,राजीव सगटा , हेम जोशी,नवीन सगटा,दीपक सग़टा,दिनेश राम,प्रकाश राम,कुकेश राम,सूरज राम ,माधवी जोशी ,ज्योति पांडेय,हेमा देवी,लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में अभिवावक उपस्थित रहे।नव निर्वाचित ग्राम प्रधान नसखोला ललित कुमार द्वारा विद्यार्थियों को जूते एवं मौजे प्रदान किए गए।मिष्ठान्न एवं जूस के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

जरूरी खबरें