Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल । मुरादाबाद के पास हुआ हादसा एक युवक की हालत गंभीर

Laxman Singh Bisht

Mon, May 5, 2025

मुरादाबाद के पास हुआ हादसा एक युवक की हालत गंभीर।इंडियन आईडल 12 के विजेता है पवनदीप राजन । चंपावत निवासी इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता और देश के प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन अहमदाबाद जाते समय सोमवार तड़के कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक पवनदीप को गंभीर चोटें आई हैं। इस वक्त पवनदीप का उपचार नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पवनदीप के पिता गायक सुरेश राजन व उनकी माता नोएडा को रवाना हो गए हैं। पवन दीप के ताऊ गायक सतीश राजन ने बताया पवनदीप अहमदाबाद में शो करने के लिए कल शाम अपने तीन अन्य साथियों के साथ अहमदाबाद को रवाना हुए। लेकिन मुरादाबाद के पास उनकी कर टाटा हेक्टर कैंटर से टकरा गई। फिलहाल पवनदीप अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।वहीं दुर्घटना की खबर से उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। चंपावत मे पवनदीप की कुशलता के लिए प्रार्थना की जा रही है। लोग उनके परिजनों से पवनदीप की जानकारी ले रहे हैं कार में कार चालक अरुण सहित चार लोग सवार थे ।दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

जरूरी खबरें