रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में खुला इंडियन ऑयल का नया पेट्रोल पंप का हुआ शुभारंभ।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 2, 2026
लोहाघाट में इंडियन ऑयल के नए पेट्रोल पंप का हुआ शुभारंभ।

लोहाघाट में वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट एमजे होटल के पास इंडियन ऑयल का नया पेट्रोल पंप खुल गया है। जिसका रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। लोगों ने कहा वाहनों के बढ़ते दबाव के बीच लोहाघाट नगर में एक और पेट्रोल पंप की सख़्त आवश्यकता थी। लोगों ने कहा नया पेट्रोल पंप खुलने से नगर के वाहन स्वामियों को व एनएच में चलने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी।

कनौजिया एनर्जी स्टेशन के स्वामी योगेश कनौजिया व सचिन कनौजिया ने कहा भारत सरकार के उपक्रम इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में ग्राहकों की सुविधा के लिए भरपूर मात्रा में पेट्रोल व डीजल के साथ-साथ हवा भरने की निःशुल्क सुविधा, स्वच्छ पेयजल,शौचालय व अन्य सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा उनका पूरा प्रयास है कि पेट्रोल पंप में ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक तादात में पेट्रोल पंप आकर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने की अपील की है।





